Top 10 unicorn startups in india

top 10 unicorn startups in india: आज हमारे देश में बिजनेस और स्टार्टअप की एक अलग तरह की लहर चल रही है और ज्यादातर लोग नए स्टार्टअप और बिजनेस शुरू करने में दिलचस्पी लेते हैं।

तथ्य यह है कि भारत में स्टार्टअप शुरू करना अब काफी सरल है और अधिकांश स्टार्टअप निवेशक भारतीय कंपनियों को फंडिंग कर रहे हैं, इसका एक मुख्य कारण है। यह बताता है कि भारत में अब तक 100 से अधिक यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्यों उभरे हैं।

इस वजह से, बहुत से लोग भारत में शीर्ष 10 यूनिकॉर्न स्टार्टअप के बारे में जानने में रुचि रखते हैं। इस कारण से, हम आपको इस पोस्ट में भारत के शीर्ष 10 यूनिकॉर्न स्टार्टअप के बारे में बताएंगे, जिसमें भारत के 10 सबसे बड़े यूनिकॉर्न स्टार्टअप शामिल हैं। अब चलिए आगे बढ़ते हैं.|

Unicorn Startup क्या होता हैं?

Top 10 unicorn startups in india

आइए आगे बढ़ने से पहले स्पष्ट करें: 1 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य वाली कंपनी को यूनिकॉर्न स्टार्टअप कहा जाता है। भारत में अब तक 100 से अधिक यूनिकॉर्न स्टार्टअप उभर चुके हैं।

इसके अलावा, स्थापित यूनिकॉर्न स्टार्टअप की कुल संख्या के मामले में भारत विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर है; संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन अब शीर्ष दो स्थानों पर हैं। हालाँकि, अनुमानों से संकेत मिलता है कि आने वाले वर्षों में, हमारा देश विश्व स्तर पर दूसरे सबसे बड़े यूनिकॉर्न स्टार्टअप हब के रूप में शुमार होगा।

Top 10 unicorn startups in india

नीचे हमने भारत के 10 सबसे बड़े Unicorn Startups के बारे में जानकारी दी हुई हैं।

Inmobi कंपनी साल 2007 में भारत के अंदर शुरू हुई थी, यह एक बेंगलुरु बेस्ड मोबाइल एडवरटाइजिंग कंपनी हैं जो अलग अलग मोबाइल कंपनियों की उनके एडवरटाइजिंग में मदद करती हैं। Inmobi कंपनी के फाउंडर और CEO Naveen Tiwari हैं, साथ ने आपको बता दे कि Inmobi कंपनी भारत की पहली Unicorn कंपनी बनी थी।

इसके आलावा Inmobi कंपनी ने अपनी ही एक सब्सिडियरी कंपनी भी साल 2019 में Glance नाम से शुरू की थी, जो कि साल 2020 में ही एक Unicorn कंपनी बन गई थी।

Flipkart

Flipkart कंपनी के बारे में तो आप जानते ही होंगे कि ये भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म में से एक हैं, जहा पर आप लगभग हर चीज की शॉपिंग ऑनलाइन कर सकते हैं। इसे साल 2007 बेंगलुरु में Binny Bansal और Sachin Bansal द्वारा शुरू किया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2023 में Flipkart कंपनी की वैल्यूएशन 37 बिलियन डॉलर से अधिक की हैं, जिसके कारण ये भारत के सबसे बड़े Unicorn कंपनियों में से एक हैं। इसके आलावा आपको ये भी बता दें कि साल 2018 में Flipkart को Walmart कंपनी ने 16 बिलियन डॉलर में एक्वायर कर लिया था।

Dream11

अगर आपको Fantasy Cricket के बारे में जानकारी हैं तो आपने कभी न कभी Dream 11 के बारे में जरूर सुना होगा। यह कंपनी भारत की सबसे बड़े Sports Fantasy कंपनी हैं जिसे साल 2008 में Bhvait Sheth और Harsh Jain द्वारा शुरू किया गया था।

आपको बता दें कि Dream 11 के साथ कई करोड़ो Users जुड़े हुए हैं, जो Dream 11 का इस्तमाल Fantasy Sports खेलने के लिए करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2021 में इस कंपनी की वैल्यूएशन 8 बिलियन डॉलर की थी, जिसके कारण यह भी भारत के सबसे बड़े Unicorn Startups का एक भाग हैं।

Ola

आपने ऑनलाइन टैक्सी और राइड बुक करने के लिए कभी न कभी Ola का इस्तमाल जरूर किया होगा, ये एक भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन टैक्सी राइड बुक करने वाली कंपनी हैं। जिसका इस्तमाल हर दिन लाखो लोग करते हैं, Ola की शुरुवात साल 2010 में Bhavish Aggarwal और Ankit Bhati ने मिलकर की थी।

साथ ही में Ola कंपनी ने अपने Operations को विदेश में भी फैलाया हुआ हैं जिसके कारण भारत से बाहर में कई देशी में लोग Ola कंपनी का इस्तमाल करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2020 तक इस कंपनी की वैल्यूएशन 6 बिलियन डॉलर से अधिक थी, और इसी कारण ये कंपनी भी सबसे बड़े Unicorn कंपनियों में से एक हैं।

OYO Rooms

भारत में ऑनलाइन होटल रूम बुकिंग के लिए सबसे ज्यादा OYO Rooms कंपनी का इस्तमाल किया जाता हैं, इसे साल 2013 में Ritesh Agarwal द्वारा शुरू किया गया था। साथ ही आपको बता दें कि जब रितेश ने इसे शुरू किया था तो उस समय उनकी उम्र सिर्फ 21 साल की थी।

आज OYO भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन होटल रूम बुकिंग कंपनी हैं साथ ही में पूरे देश भर में OYO ने कई प्रॉपर्टीज में भी अपना पैसा निवेश किया हुआ हैं। जिसके कारण इनका ये बिजनेस आगे ही बढ़ता जा रहा हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2021 में इस कंपनी की वैल्यूएशन 9 बिलियन डॉलर की थी।

इन के आलावा Swiggy, PhonePe, Zomato, Freshworks और Nykaa कंपनी भी 10 Top Unicorn Startups of India की लिस्ट में शामिल है।

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको top 10 unicorn startups in india के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी 10 Top Unicorn Startups of India के बारे में जानकारी मिल सके।

Learn more.